यह भी जानें
-3 टीमें टैक्स वसूली के लिए बनाई गई
-30 लाख रुपए डेली वसूली का टारगेट
-1.20 लाख टैक्स पेयर्स हैं शहर में
-22 हजार कॉमर्शियल टैक्स पेयर्स हैं
- नगर आयुक्त ने टैक्स वसूली का दिया आदेश, इंजार्ज ने बनाई टीमें
-कॉमर्शियल, रेजिडेंसियल और गवर्नमेंट डिपार्टपेंट पर पेडिंग है टैक्स
बरेली : अगर आप ने भी अभी तक नगर निगम का टैक्स नहीं भरा है तो यह न्यूज आपके लिए ही है। नगर निगम टैक्स वसूली के लिए फ्राइडे यानि आज से अभियान चलाएगी। इसलिए अगर आप ने अभी तक टैक्स नहीं भरा है तो आपको प्रॉब्लम हो सकती है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना को डेली 30 लाख रुपए टैक्स वसूलने का आदेश दिया है। जिसके बाद कर निर्धारण अधिकारी ने वसूली के लिए तीन टीमें बनाई हैं जो डेली घर-घर जाकर टैक्स वसूलेंगी।
नगर आयुक्त ने लगाई लताड़
नगर आयुक्त ने जनवरी में एक करोड़ टैक्स वसूली का टारगेट नगर निगम को दिया था लेकिन अधिकारी इसके आस-पास भी नहीं पहुंच पाए। जिस पर नगर आयुक्त ने जमकर फटकार लगाई और नए सिरे से टारगेट सेट कर अभियान में तेजी लाने का आदेश दिया है।
राजस्व का हो रहा नुकसान
शहर की आबादी करीब 13 लाख है। जिसमें एक लाख 20 हजार लोग टैक्स पेयर हैं इसमें 22 हजार कॉमर्शियल टैक्स पेयर्स भी शामिल हैं जोकि हर महीने सीवर, जल और हाउस टैक्स निगम को देते हैं। लेकिन कई महीनों से कुछ लोग टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं जिससे राजस्व नुकसान हो रही है।
गवर्नमेंट ऑफिसेज पर भी बकाया
निगम का शहर पर करीब 40 करोड़ का टैक्स अभी भी बकाया है जिसमें कॉमर्शियल, सरकारी विभाग समेत सभी टैक्स पेयर्स शामिल हैं। इनसे ही वसूली करने को नगर आयुक्त ने कर निर्धारण को आदेश दिया है।
डेली देनी होगी रिपोर्ट
नगर आयुक्त ने प्रभारी को चेताया है कि जो टारगेट निर्धारित किया है। अगर इससे कम टैक्स वसूली की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए प्रभारी को आदेशित किया गया है। वहीं 30 लाख से कम वसूली पर कार्रवाई की जाएगी। इससे निगम को राजस्व लाभ भी होगा वहीं लोग भी समय से टैक्स देने के लिए अवेयर होंगे।
अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त।