भारत दौड़ में भी नहीं और पाकिस्तान टॉप थ्री में
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट मिसट्रैवल.कॉम ने हाल में ही एक सर्वे कराया जिसके तहत महिलाओं से पूछा गया कि उनकी नजर में किस देश के पुरुष सबसे सेक्सी लगते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रहे आयरिश पुरूष पर चौंकाने वाला तथ्य ये निकल कर आया कि भारतीय ना सिर्फ पाकिस्तानियों से पिछड़ गए बल्कि वे दौड़ में ही नहीं थे। जहां पाकिस्तानी पुरुष तीसरे सबसे सेक्सी मर्दों वाला देश बना वहीं भारत को टॉप टेन में भी जगह नहीं मिली।

1 लाख 10 हजार महिलाओं पर हुआ सर्वे  
इस वेबसाइट ने करीब एक लाख दस हज़ार महिलाओं, जिनमें से करीब 66000 अमेरिकी थीं, पर सर्वे कर के उनकी राय पूछी कि वे किस देश के पुरुष को सबसे ज्यादा सेक्सी मानती हैं और जिन्हें वे डेट करना चाहेंगी। इस मामले में आयरलैंड के पुरुषों ने बाजी मारी। दूसरा स्थान मिला ऑस्ट्रलियाई पुरुषों को और तीसरा नंबर पर आए पाकिस्तानी मर्द। अफसोस कि अमेरिकी महिलाओं की पसंद की इस सूची में भारतीय कहीं नहीं हैं।

Top 10 sexiest nationalities for men

हैरानी की बात नहीं
महिलाओं ने आयरिश अभिनेताओं जेमी डोरनेन, कॉलिन फैरेल, लियाम नीसन को खासा सेक्सी पाया। इससे पहले बीते साल कराए सर्वे में भी पाकिस्तानी अभिनेता फव्वाद खान सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पुरुषों की सूची में तीसरे स्थान पर आए थे। उन्होंने भारतीय अभिनेताओं रणवीर कपूर, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन को काफी पीछे छोड़ दिया था।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk