Horoscope Today 12 February 2020

Born Today : Claudia Ciesla, Model & Actress

horoscope today 12 february: कर्क वालों के खर्च आज बढ़ेंगे,वृष वाले अपना काम दूसरों पर काम न छोड़ें,वर्ना !!

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें.दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। छात्र को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मेष (Aries) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। ऐसा न होने दें।

वृष (Taurus) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करने का प्रयास करें।

मिथुन (Gemini) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न जाएं, तो बेहतर होगा।

कर्क (Cancer) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- आपकी मेहनत कम नहीं होगी, लेकिन भटकाव से बचें।

सिंह (Leo) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

कन्या (Virgo) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।

Bejan Daruwalla Monthly Horoscope February 2020: फरवरी का महीना छोटा जरूर है, लेकिन बदलकर रख देगा मेष से लेकर मीन राशि वालों की जिंदगी

horoscope today 12 february: कर्क वालों के खर्च आज बढ़ेंगे,वृष वाले अपना काम दूसरों पर काम न छोड़ें,वर्ना !!

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 9 To 15 February: इस हफ्ते मेष से लेकर मीन तक किस राशि पर रहेगी गणेशा की कृपा, पढ़ें

तुला (Libra) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं, तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं।

Arthik Rashifal 2020: 9 से 15 फरवरी - नौकरी, व्‍यापार या शेयर बाजार में किस्‍मत चमकाने के लिए पढ़ें इस हफ्ते का अपना आर्थिक राशिफल

मकर (Capricorn) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk