मुंबई (महाराष्ट्र) (एएनआई)। मुंबई के आरे में पेड़ कटने का मामला गर्माता ही जा रहा है। यहां शुक्रवार को पेड़ काटने के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मेट्रो के काम के लिए आरे कॉलोनी में पेड़ की कटाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया। ऐसेे में मुंबई पुलिस ने शनिवार को मेट्रो निर्माण स्थल के पास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।
मुंबई के आरे में लगी धारा 144,बाॅम्बे हाई कोर्ट के आदेश से हजारों पेड़ काटने के विरोध में उतरे लोग
करोड़ों लोग पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे
मेट्रो स्टेशन के कार शेड के निर्माण के लिए पर्यावरण कार्यकर्ताओं सहित करोड़ों लोग पेड़ काटने का विरोध कर रहे हैं। लोंगों का कहना है कि इस तरह से पेड़ काटने का मतलब है कि पर्यावरण संग खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा शिवसेना ने भी इसका विरोध किया है। शिवसेना ने भाजपा को आड़े हाथाें लेते हुए पेड़ काटने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।


ठाकरे ने पेड़ काटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
आदित्य ठाकरे ने जंगल काटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा कई बी-टाउन अभिनेताओं ने भी पेड़ों की कटाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का समर्थन बढ़ाया है। वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स ने मेट्रो परियोजना का समर्थन किया है।


याचिका खारिज होते ही रातों रात कटने लगे पेड़
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो कार शेड के लिए रास्ता बनाने के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में करीब 2,500 से अधिक पेड़ों के कटने के खिलाफ सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने से इनकार कर दिया। इन याचिकाओं के खारिज होने के कुछ ही देर बाद ही पेड़ काटे जाने लगे तो लोगों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

 

 

National News inextlive from India News Desk