- डेलीगेशन ने जानी कैंची उत्पादन की बारीकी

- सरकार द्वारा दी रही मदद को सराहा

Meerut: मेरठ के वाशिंदे कैंची कारोबार से भले ही अभिग्य हों, लेकिन विदेशों में मेरठ की कैंची की धार आज भी बरकरार है। जी हां बुधवार को 20 देशों का डेलीगेशन मेरठ पहुंचा और कारीगरों से कैंची उत्पादन की बारीकियां जानी। जिनमें 40 स्टूडेंट्स भी मौजूद थे। कैंची कारोबारियों ने बताया कि मेरठ से आज भी 50 से ज्यादा देशों में कैंची एक्पोर्ट की जाती है।

कैंची के बारे में जाना

कैंची उद्योग पहुंचे डेलीगेशन में केन्या, कजाकिस्तान, घाना, रसिया, म्यंमार, सहित 20 देशों के प्रतिनिधि थे। जिन्होंने लोहिया नगर स्थित अखून में बनने वाले कैंची कलस्टर के बारे विस्तार से जाना। साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार की प्रशंसा की। इसके बाद कैंची निर्माता शहीद अहमद उन्हें कैंची कारखानों में लेकर गए। जहां बच्चों को कैंची बनाने के बारे विस्तार से बताया गया।

विदेशों में भी धाक

रसिया से आए ओनाल्ड ने बताया कि उनके देश में मेरठ की कैंची की धूम है। मेरठी कैंची के इसे जाना जाता है। लोग सबसे ज्यादा मेरठी कैंची को ही पसंद करते हैं। इसके अलावा बांग्ला देश के व केन्या के प्रतिनिधियों ने भी मेरठ की कैंची की जमकर तारीफ की।

करोड़ों का कारोबार

कैंची कारोबारी ने बताया कि हर माह मेरठ से दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में कैंची भेजी जाती है। अभी भी उनके पास कई देशों के आर्डर पड़े हुए हैं। हर माह मेरठ से लगभग 20 करोड़ की कैंचियां विदेश भेजी जाती है। इस दौरान डीके सिंह, सईद अहमद, मौ। आलम सहित कई कारोबारी शामिल रहे।

----