इधर उधर भागने लगा

जानकारी के मुताबिक दो पहले तमिलनाडु के विलुपुरम में एआएडीएमके के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। वे डीएमडीके प्रमुख और पूर्व अभिनेता विजयकांत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान नारेबाजी करते हुए वे डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का पुतला भी जलाने लगे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने पुतले में केरोसिन डालकर आग लगाई और उसे नीचे गिरा दिया था। तभी प्रदर्शनकारियों में एक कार्यकर्ता उसकी चपेट में आ गया। उसकी लुंगी में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद कार्यकर्ता खुद को बचाने के प्रयास में इधर उधर भागने लगा।

विजयकांत का विरोध

किसी तरह दूसरे कार्यकर्ताओं की मदद से उस कार्यकर्ता ने अपने शरीर से जलते हुए कपड़ों को अलग किया और आग को बुझाया। बतातें चलें कि तमिलनाडु में इधर कुछ दिनों से डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का विरोध हो रहा है। हालांकि पुतला फूंकने की घटना में विरोधियों का आग की चपेट में आ जाने वाला यह पहला मामला नहीं है। अभी हाल ही में एक और ऐसा मामला सामने आया था। जहां पर क्रांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला रहे थे, तभी अचानक से वे आग की चपेट में आ गए थे। उस समय साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया था।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk