इलाहाबाद संग्रहालय का 86 वां स्थापना दिवस मनाया गया

ALLAHABAD: इलाहाबाद संग्रहालय का 86 वां स्थापना दिवस संडे को मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह के समय विरासत पद यात्रा नगर निगम से निकाली गई। यह यात्रा संग्रहालय तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा का उद्देश्य अपने मूल को पहचानना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों को जागरुक करना था। देर शाम सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया गया। जिसकी शुरुआत में स्वागत एवं संक्षिप्त वक्तव्य इलाहाबाद संग्रहालय के डायरेक्टर गौरव कृष्ण बंसल ने दिया।

सांस्कृतिक संध्या ने किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण टंडन थे। अध्यक्षता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो। वीडी मिश्र ने की। सांस्कृतिक संध्या में कथक नृत्य मधुरिमा गोस्वामी ने पेश किया। वहीं संस्कार गीत एवं नृत्य की पेशकश प्रभा सिंह और साथी कलाकारों ने की। इस दौरान ढेडि़या नृत्य पर वीना सिंह की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मीडिया प्रभारी संजू मिश्रा ने बताया कि इलाहाबाद संग्रहालय के उप संग्रहपाल डॉ। ओए वानखेड़े ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन दिया। जबकि नन्दल हितैषी ने संचालन किया। संग्रहालय प्रांगण में हुए आयोजन एनसीजेडसीसी के के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।