-फाफामऊ बाईपास तिराहे पर गुरुवार रात ट्रक ने बाइक में मारी थी टक्कर

-इलाज के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल, लेकिन नहीं बची जान

PRAYAGRAJ: फाफामऊ तिराहे पर गुरुवार रात हुए हादसे में घायल रागिनी यादव (23) हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह भाई के साथ निमंत्रण में शामिल होने के लिए हथिगवां गई थी। वह बाइक से वापस घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन हॉस्पिटल ले आई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। रागिनी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम गया। अभी भाई को भी यह जानकारी नहीं दी गई है कि बहन ने जान गंवा दी है।

जोंधवल के हैं निवासी

थरवई के रघुनाथपुर निवासी रामखेलावन यादव परिवार के साथ शिवकुटी एरिया स्थित जोंधवल में रहते हैं। गुरुवार सुबह उनकी बेटी रागिनी और बेटा रवि बाइक से हथिगवां निमंत्रण में शामिल होने गई थीं। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक फाफामऊ बाईपास तिराहे पर पहुंची थी कि शहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख चौराहे पर दुकानदारों व लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को एसआरएन हॉस्पिटल ले आई।