कानपुर। बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों काम से छुट्टी लेकर अपने पति विराट कोहली के साथ खूब इंज्वाॅय कर रही है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिलहाल विंडीज दौरे पर हैं और अनुष्का भी उनके साथ हैं। इन दोनों को वेस्टइंडीज में साथ घूमते और मस्ती करते काफी बार देखा गया है। अब अनुष्का की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। दरअसल अनुष्का इसमें ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने हुए हैं और उन्होंने ये तस्वीर खुद अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर की।

बिकिनी पहने बीच पर बैठीं अनुष्का

अनुष्का बिकिनी पहने हुए बीच पर बैठी हैं। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'Sun kissed and blessed" करीब 30 मिलियन फाॅलोवर्स वाली अनुष्का की इस फोटो पर सबसे पहला कमेंट पति विराट कोहली का आया। कोहली ने अनुष्का को बिकिनी पहने देख काफी प्यारभरा कमेंट किया। विराट ने अपने दिल की बात शब्दों की बजाए इमोजी से बयां की। कोहली ने दिल और प्यार वाला इमोजी कमेंट बाॅक्स पर पोस्ट किया। अनुष्का को यह तस्वीर शेयर किए हुए अभी चार घंटे ही हुए कि इसे 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।


वेस्टइंडीज में मस्ती कर रहे विराट-अनुष्का

बता दें भारतीय टीम इस समय विंडीज दौरे पर है। भारत ने यहां वनडे और टी-20 सीरीज खेल ली। अब दो टेस्ट मैचों की जंग 22 अगस्त से शुरु होगी। इस दौरे पर विराट-अनुष्का को पहले भी लंच डेट पर साथ देखा गया था। दरअसल कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंच डेट की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वह रेस्टोरेंट के मेन्यू बोर्ड के पास खड़े नजर आ रहे थे। इस दौरान कोहली और अनुष्का मैचिंग ड्रेस पहने दिखे। कोहली जहां लाइट ग्रे टीशर्ट और लाइट ब्लू जींस पहने थे वहीं अनुष्का भी ग्रे टीशर्ट और शॅर्ट पैंट पहने थीं।
अनुष्का शर्मा को बिकिनी में देख विराट कोहली ने किया ये कमेंट
पहले भी देखे गए थे लंच डेट पर
विंडीज के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली काफी रिलैक्स मूड में थे। वह पत्नी अनुष्का शर्मा संग गुएना के एक रेस्टोरेंट में लंच पर गए। इस कपल को वैसे अक्सर साथ घूमते-फिरते देखा जाता है। मगर इस बार उनके साथ एक भारतीय क्रिकेटर दिखा। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि युवा गेंदबाज खलील अहमद हैं। खलील ने लंच करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट और अनुष्का के साथ की तस्वीर शेयर की थी।

कोहली बनाम सचिन : 11 साल के करियर में किसने बनाए ज्यादा रन और किसके शतक हैं ज्यादा

Cricket News inextlive from Cricket News Desk