बेसब्री से इंतजार

एक्टर अर्जुन कपूर और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'की एंड का' का गाना 'हाई हील्स' आज रिलीज हो गया है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें अभिनेत्री की बजाय अभिनेता ने काफी हील्‍स पहनी है। हाई हील्स पहने अभिनेता अर्जुन कपूर काफी अच्‍छे लग रहे हैं। करीना अर्जुन की इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों के सामेन अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर एक नए अवतार में दिखाई देंगे। इसमें ये दोनों एकदूसरे की जिंदगी जी रहे हैं। इसके अलावा करीना अपने पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली औरत के किरदार में नजर आएंगी।

ट्रेलर भी रिलीज हुआ

अभी हाल ही में इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें फिल्म की कहानी को बताते हुए 'लड़का कमाएगा और लड़की घर चलाएगी' वाले इस मुद्दे को गंभीरता से दिखाया गया है। बॉलीवुड निर्देशक आर. बाल्की की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी नजर आएंगे। निर्देशक बाल्‍की ने इस फिल्‍म में समाज में निभाए जाने वाले महिला पुरूषों के खास नियमों को बिल्‍कुल उल्‍टा पेश किया है। उनकी इस फिल्म में करीना घर की मुखिया का किरदार निभा रही हैं। वहीं अभिनेता अर्जुन फिल्म में हाउस हसबैंड का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk