-गोपालगंज में सीएम बोले, प्रतिबंध के लिए लिखेंगे केंद्र सरकार को

-सीएम नीतीश कुमार ने 245.85 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

GOPALGANJ/PATNA : जल जीवन हरियाली मिशन यात्रा पर शुक्रवार को गोपालगंज के बरौली प्रखंड के देवापुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने 245.85 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने महलिाओं की सुरक्षा को लेकर बात की। उन्होंने सवाल किया कि हैदराबाद जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश, बिहार, सहित तमाम राज्यों में आखिर क्यों हो रही हैं। यह बहुत खराब स्थिति है।

युवाओं पर पड़ रहा असर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर ¨चता जताते हुए कहा कि हमने तय किया है कि पोर्न साइट पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। लड़कियों के साथ गलत काम कर उनके वीडियो और तस्वीरों को पोर्न साइट पर पोस्ट किया जाता है। इसका असर युवाओं पर पड़ रहा है। इसलिए बिहार सहित पूरे देश में पोर्न साइट पर रोक लगाई जाए, ताकि कोई गंदी चीजों को न देख पाए। हम एक स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।

जन जागरुकता की जरूरत

सीएम ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। लेकिन, उसका अच्छा काम भी है। तकनीक का लाभ लोग उठा भी रहे हैं, पर कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका असर सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हमें जन जागरुकता की जरूरत है, इसमें मीडिया की

भूमिका अहम है। अभियान चलाकर रिटायर्ड जज, शिक्षक और दूसरे बुद्धिजीवी वर्ग से राय लेनी चाहिए, एक मजबूत संदेश दिया जाए ताकि देश का नाम और ऊंचा हो सके। हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत नई जागृति लाने काम करेगी, ताकि प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल हो।