कानपुर। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का जादू इस होली लोगों पर खूब चढ़ा है। रंगो के इस पर्व पर भोजपुरी सांग्स का अलग ही मजा होता है। लोग इसे खूब इंज्वॉय करते हैं, यही वजह है कि बड़े-बड़े स्टार्स इस होली पर नए-नए गानों के साथ आए हैं। अब आम्रपाली दुबे का गाना खूब छाया था कि एक और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का न्यू सान्ग धूम मचा रहा है। यह सान्ग 'होली के पुआ' नाम से रिलीज किया गया है। इसमें अक्षरा ही नजर आ रही और इसे गाया भी एक्ट्रेस ने ही है।

1.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके

अक्षरा सिंह के इस गाने को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए और अब तक इसे 1.8 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल लिखे हैं आरआर पंकज ने। इसमें म्यूजिक दिया है एजे अजय ने। अक्षरा पहले भी 'प्राइवेट रोमांस' सान्ग के साथ लोगों के दिलों को जीत चुकी हैं। अक्षरा ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है। अक्षरा का यह गाना लोकगीत के रूप में है। इस गाने के लेकर अक्षरा ने बताया कि बिहार की होली में लोकसंगीत का भी बड़ा महत्‍व है। इसलिए मैं इस बार लोकगीत लेकर आई हैं।