पटना (एजेंसियां)। बिहार विधानसभा की चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य में चुनाव की तैयारियों ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। इस दाैरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि हम चुनाव आयोग (ईसीआई) का बिहार विधानसभा के चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के लिए स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) सत्ता में आएगा। राजद नेता ने कहा कि महागठबंधन की लड़ाई भाजपा के खिलाफ है न कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के खिलाफ है। हम आश्वस्त हैं कि बिहार के लोग इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं।

हर चार घंटे में एक हत्या, दुष्कर्म हो रहा

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। गरीब हों, बेरोजगार हों, किसान हों, मजदूर हों, सभी बदलाव के लिए तैयार हैं। वर्तमान की सरकार ने जनता का शोषण किया है और कार्यकर्ताओं को अपमानित किया है। तमाम नौकरियां खाली पड़ी हैं लेकिन उन पर भर्ती नहीं की है। हर चार घंटे में एक हत्या, दुष्कर्म हो रहा है। इन सवालों का जवाब देना होगा। बिहार को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया गया, वे इस बार ये सवाल पूछेंगे।

तीन चरणों में आयोजित होगा बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी।मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। बिहार चुनाव में सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग होगी। नामांकन ऑनलाइन भी किया जा सकेगा। बूथ स्तर पर थर्मल स्कैनर कोरोना वायरस के वक्त में बिहार का चुनाव विश्व का सबसे बड़ा चुनाव है।इसके प्रोटोकाॅल का ध्यान रखा जाएगा।