PATNA: गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर बिहार पुलिस के 17 जांबाजों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की सूची जारी कर दी है। सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और कटिहार रेल पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह शामिल हैं।

वहीं वीरता के लिए गैलेंटरी मेडल तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों में बिहार के किसी भी पुलिस अधिकारी और कर्मी का नाम शामिल नहीं है। जबकि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने वाले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कुल 6 पुलिस अफसर शामिल हैं।