-चार चरणों में आई बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार

PATNA : बाढ़ राहत के लिए केंद्र सरकार से बिहार ने ख्8.87 करोड़ रुपए मांगने की तैयारी की है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने चार चरणों में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। सरकार की अनुमति मिलने का इंतजार है। सोमवार तक केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। आधारभूत संरचना और फसलों के नुकसान समेत संपूर्ण क्षति का आकलन अभी नहीं हुआ है।

चार चरणों में नुकसान

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि चार चरणों में आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर लाने, शिविरों में रहने-खाने का खर्च, चिकित्सा, मुफ्त सहायता, गृह क्षति, मानव और पशुओं की मौत पर मुआवजा, सड़कें और फसलों के नुकसान का हिसाब है। चार दिन पहले गया में बारिश से हुई तबाही का भी आकलन किया गया है।

बीमारी फैलने का डर

इसके अलावा बड़ी संख्या में कच्चे-पक्के घर तबाह हुए हैं। आधारभूत संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन भी किया जा रहा है। सूबे के अभी भी कई जिले बाढ़ से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। गंगा के किनारे वाले जिलों में अभी भी धीरे-धीरे पानी निकल रहा है। बाढ़ के बाद बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। इसलिए संपूर्ण क्षति का अनुमान कुछ दिन बाद ही संभव होगा।

कब-कितना मांगा-क्या मिला

वर्ष : वजह : मांग : मिला

ख्0क्भ् : ओला-तूफान : ख्ब्7ब् : 00

ख्0क्फ् : सूखा : क्ख्भ्म्ब् : 00

ख्0क्0 : सूखा : म्भ्7फ् : क्ब्भ्9

ख्009 : सूखा : क्ब्000 : ख्म्9

ख्008 : बाढ़ : क्ब्88म् : क्0क्0

ख्007 : बाढ़ : क्70भ्9 : 00

फैक्ट फाइल

चार चरणों में प्रभावित जिले : फ्क्

आबादी : 80 लाख

बाढ़ से मौत : ख्ख्0

विस्थापित लोग : ब्.भ्0 लाख

शरणार्थी : ख्.भ्0 लाख

गृह क्षति : क्.भ् हजार

पशुओं की मौत : क्फ्भ्