PATNA: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) का छठा कंवोकेशन आज एसके मेमोरियल हॉल में होगा। कुल 7ब्7 इंजीनियरिंग छात्रों को डिग्री दी जाएगी। बैचलर और पीजी के कुल क्ब् छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। चीफ गेस्ट गवर्नर रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। रजिस्ट्रार केके तिवारी ने विस्तार से जानकारी दी।

मेकेनिकल ब्रांच की धूम

इस बार कंवोकेशन में मेकेनिकल ब्रांच कई मायने में खास जगह के लिए जाना जाएगा। अंडरग्रेजुएट टॉपर, पोस्ट ग्रेजुएट टॉपर और बेस्ट ब्वॉय स्टूडेंट का अवॉर्ड पाने वाले सभी मेकेनिकल ब्रांच से ही हैं। जानकारी हो कि कंवोकेशन में बीटेक और एमटेक के उसी ब्रांच के टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जाता है जिनका सीजीपीए नौ से अधिक होता है।

अन्य मेडल से भी सम्मानित

ब्रांच टॉपरों के अलावा अंडरग्रेजुएट सिविल इंजीनियरिंग के टॉपर को केएन रोहतगी मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एक मेडल 'डायरेक्टर मेडल' होगा। इसके अलावा वर्ष ख्0क्भ् से शुरू किए गए बीसीई- एनआईटी पटना अल्युमिनी की ओर से ओवरऑल टॉपर के लिए मेडल होगा। अगर अंडरग्रेजुएट का ओवरऑल टॉपर ब्वाय है तो बीसीई- एनआईटी पटना एलुमिनी का ओवरऑल मेडल गर्ल को मिलता है। अगर गर्ल है तो यह मेडल ब्वाय को मिलता है।

स्नेहा बेस्ट गर्ल

बेस्ट ग्रेजुएट गर्ल अवॉर्ड के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच की स्नेहा श्रीवास्तव को चयनित किया गया है। वहीं, बेस्ट ग्रेजुएट ब्वॉय अवॉर्ड के लिए मेकेनिकल ब्रांच के अजय राठौर का चयन हुआ है।

पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम

क् ओवरऑल टॉपर

- रोहित कोठारी- मेकेनिकल इंजीनियरिंग

ख् ब्रांच टॉपर

-श्रृगधारा भट्टाचार्य- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

- रजत के चावडा- सिविल इंजीनियरिंग

-मो। जीशान- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

- नवीन कुमार मौर्य- इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

- श्रुति गुप्ता ा- आईटी

- रोहित कोठारी- मेकेनिकल इंजीनियरिंग

- अमन सिंह- आर्किटेक्चर

--------

ये हैं टॉपर

क् - ओवर ऑल टॉपरा

- आशीष कुमार- मेकेनिकल इंजीनियरिंग

ख् ब्रांच टॉपर

- शेफाली कुरील - सिविल इंजीनियरिंग

- खुशबू कुमारी- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

- मदन आर- इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग

- संतोष कुमार मल्लिक - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

- शेखर सुमन- आइटी

- आशीष कुमार- मेकेनिकल इंजीनियरिंग

- अताउल्ला खान- आर्किटेक्चर