PATNA: गोल्डन टेंपल में हर दिन 90 हजार लोग मत्था टेकते हैं। इतने ही लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था होती है। प्रकाश पर्व वहां भी मनाया जाता है। लेकिन जो तैयारियां और व्यवस्थाएं पटना में देखने को मिली, वो हमारे पंजाब में भी आज तक नहीं दिखी। पंजाब के किसी भी सीएम ने ऐसी व्यवस्था नहीं की। जो बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की। अगर पंजाब से भी चुनाव लड़ेंगे तो नीतीश कुमार वहां भी जीत जाएंगे। ये कहना है अमृतसर के उसमा से आए मनजिंदर सिंह का। फ्भ्0वें प्रकाशोत्सव पर ब्म् साल के मनजिंदर पहली बार पटना आए हैं। बिहार सरकार की सेवा और पटना के लोगों से मिले सपोर्ट को देख वे अभिभूत हैं। मनजिंदर खुलेतौर पर कहते हैं कि नीतीश कुमार और बिहार के लोगों ने पूरे पंजाबियों का दिल जीत लिया है।

9 महीने से धार्मिक यात्रा पर

अमृतसर के उसमा में ही मनजिंदर का अनाज से जुड़ा खुद का कारोबार है। लेकिन इन्होंने कारोबार छोड़ दिया है। पिछले 9 महीने से लगातार धार्मिक यात्रा पर हैं। कभी नांदेड़ तो कभी अनंतपुर साहब तो कभी दमदमा साहब के दर मत्था टेकने जा रहे हैं। लेकिन अब ये गुरु की नगरी में हैं। पिछले कई दिनों से पटना साहिब में माता गुजरी निवास में ठहरे हैं। पटना सिटी से लेकर गांधी मैदान तक किए गए तैयारियों पर इन्होंने बड़ी बात कही। कहा, अगर कोई सीख सीएम भी होता तो इतना नहीं करता। बिहार के प्रति जो आम लोगों का रवैया है वो पूरी दुनिया में बदल जाएगा।