-बेगूसराय और खगडि़या में होती थी अवैध हथियारों की बिक्री, पांच अरेस्ट

MUNGER/PATNA: अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान में गुरुवार को दूसरे दिन मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुंगेर पुलिस ने दियारा में छापेमारी कर 8 मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान हथियार बनाते पांच आरोपितों को अरेस्ट भी किया गया है। जबकि दो भागने में सफल रहे। फैक्ट्री से पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

सभी आरोपित खगडि़या के

एसपी लिपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने टीकापुर दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार का निर्माण करते पांच आरोपितों अशोक यादव, शंभू यादव, चंदन यादव, धनराज यादव और शैलेश यादव को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित खगडि़या जिला के मथार दियारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर के रवि यादव और मनोज यादव भागने में सफल रहा।

एसपी लिपी सिंह ने कहा कि टीकारामपुर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन रवि यादव और मनोज यादव कर रहा था। तैयार हथियारों की बिक्री बेगूसराय और खगडि़या जिले में की जाती थी।

सूचना मिली थी कि गंगा दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण हो रहा है। एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्पेशल सेल और मुफस्सिल थाना पुलिस ने टीकापुर दियारा में आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी।

-लिपी सिंह, एसपी, मुंगेर