PATNA CITY : टॉपर्स घोटाला की अहम कड़ी प्रोडिकल गर्ल आखिरकार मंगलवार को गायघाट स्थित महिला रिमांड होम से रिहा हो गई। वह अपनी मां के साथ घर लौटी। इसके पूर्व उसके दादा और मां ने बेल बांड भरा। इसके बाद जुबेनाइल कोर्ट के द्वारा रिलीज आर्डर जारी करने के बाद वह रिहा कर दी गई।

जिला व सत्र न्यायालय के एडीजे-क् परवेज आलम के यहां से जमानत सोमवार को दी गई थी। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट के आदेश की प्रति गायघाट स्थित जुबेनाइल कोर्ट पहुंचा। यहां प्रोडिकल गर्ल की मां गीता कुमारी व दादा मुंशी प्रसाद राय ने जमानतदार बने। फिर जज ने उसे रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद स्विफ्ट कार से मां रिमांड होम पहुंची। यहां रिलीज ऑर्डर देख पड़ताल करने के बाद उसे अपराह्न करीब फ्.ब्भ् में रिहा किया गया।

सबों से लिया आशीष

रिहाई के पूर्व पीठ पर बैग व हाथ में झोला लिए प्रोडिकल गर्ल अधीक्षक संगीता प्रसाद के चैंबर में गई। यहां मौजूद बड़े लोगों का पैर छू आशीष लिया। इसके बाद वह गेट से बाहर आई।

जारी रखूंगी पढ़ाई और बनूंगी वकील

रिमांड होम से बाहर आने के बाद प्रोडिकल गर्ल ने कहा कि वह आगे भी पढ़ाई जारी रखेगी। वकील बनना चाहेगी, ताकि पीडि़तों को न्याय दिला सके। उसने यह भी कहा कि उसे प्रशासन ने जानबूझ कर फंसाया है। इसके बाद वाहन में सवार मामा ब्रजेश कुमार के साथ चल दी। विदित हो कि ख्म् जून को प्रोडिकल गर्ल को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर भेजा गया था। विजिलेंस की विशेष अदालत ने बाद में उसके उम्र को लेकर मामले को जुबेनाइल कोर्ट भेज दिया। इसके बाद उसे गायघाट स्थित रिमांड होम भेज दिया।