PATNA : अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो पूर्व मध्य रेल की ट्रेनें भी मार्च तक क्फ्0 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से दौड़ेंगी। रेल प्रशासन गाडि़यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीआरएम दानापुर आर के झा के निर्देशन में तैयार प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। रेल प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में पूमरे यात्रियों को तेज रफ्तार के साथ सुरक्षित यात्रा कराएगी।

रफ्तार में पीछे है इसीआर

मौजूदा समय में इसीआर में ट्रेनों की रफ्तार क्क्0 किमी प्रति घंटा है जो अन्य रूट की ट्रेनों से कम है। इसे लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी लेकिन कोई ठोस प्लान नहीं तैयार हो पाया जिससे रफ्तार पर काम किया जाए। वहीं एनसीआर में कुछ ही ट्रेने हैं जिनकी रफ्तार अधिक हैं, नहीं तो कई ट्रेनें तो क्क्0 से भी कम गति से चल रही हैं।

दिल्ली की यात्रा में समय की बचत

रफ्तार पर काम पूरा होने के बाद दिल्ली की यात्रा में लगभग फ् घंटे का समय बचेगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में पटना से दिल्ली जाने में राजधानी को क्ख् घंटे का समय लगता है। क्फ्0 किमी प्रति घंटा स्पीड होने के बाद 9 घंटे में ही यह सफर पूरा हो जाएगा।

दूर होंगी रुकावटें

रेल अधिकारियों की मानें तो स्टेशन के अलावा ट्रेनों के ठहराव को बंद किया जाएगा। जैसे चेन पुलिंग या सिग्नल की वजह से रुकना। इसके लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां ट्रेनें अक्सर रुकती हैं। इससे समय बचेगा और यात्री बिना विलंब गंतव्य तक पहुंचेंगे।

मार्च तक इसीआर की ट्रेनों की रफ्तार क्क्0 से बढ़ाकर क्फ्0 कर दी जाएगी। इसके अलावा बीच की रुकावटों को खत्म किया जाएगा। इससे कम समय में दूरी तय हो जाएगी। रफ्तार के काम की जिम्मेदारी डीआरएम दानापुर के निर्देशन में किया जा रहा है।

- टीपी सिंह, एजीएम,

पूर्व मध्य रेल

देश में सबसे फास्ट चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन औसत स्पीड अधिकतम रफ्तार

नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 9क् क्म्क्

मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 90.ब्म् क्फ्0

सेलदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस 9क्.फ्

नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 89.म्फ्

नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 88.ख्क्

नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 87.0म्

नई दिल्ली-इलाहाबाद दूरंतो एक्सप्रेस 8म्.8भ्

सेलदाह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 87.0म्

निजामुद्दीन-बैंड्रा गरीब रथ क्फ्0

नई दिल्ली- लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस 8भ्.0फ्

औसत और अधिकतम रफ्तार किलोमीटर प्रति घंटे की है।