-पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत सारण तटबंध फिर टूटा

KHAGARIYA: खगडि़या में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 7 प्रखंडों की 32 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। इन पंचायतों के 90 गांव डूब गए हैं। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। चौथम में दो जगहों पर बांध में रिसाव जारी है। मुंगेर में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सहरसा में कोसी नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कई इलाके अब भी डूबे हुए हैं।

मुजफ्फरपुर का रूट बदला, सेवाएं ठप

गोपालगंज में एनएच और एसएच पर बाढ़ का पानी आने से गोरखपुर से आने वाले वाहनों को मेहरौना बॉर्डर के रास्ते मुजफ्फरपुर के लिए रुट बदला गया है। सिवान में संडे शाम से ही एसएच 73 पर 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जाम लगा रहा। बाढ़ से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में 20 बाढ़ की चपेट में हैं। एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू तेज कर दिया। टीम ने डेढ़ हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला।