PATNA : शुक्रवार को पटना पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मामला अगमकुआं एरिया के धनुकी मोड़ का है। बताया जा रहा है कि युवक एक बैग में गांजा लेकर जा रहा था। तभी पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम सुजीत कुमार बताया जा रहा है। वह वैशाली जिला के बिदुपुर का रहने वाला है।

-बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर से पूछताछ में कई तरह के खुलासे हुए है। उसने बताया कि उसका नेटवर्क उत्तरी और दक्षिणी बिहार में हैं। उसने अपने गिरोह के सगरना का भी नाम पुलिस को बताया है। युवक ने बताया है वह बिहारशरीफ में गांजा पहुंचाने जा रहा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए टीम छापेमारी में जुटी है।

-सरगना तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में वैशाली पुलिस की मदद से पटना पुलिस गांजा तस्कर के सरगना तक पहुंचेगी। तस्कर ने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के वैशाली जिला में एक्टिव होने की बात कही है। उसके बाद से पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।