पटना (ब्यूरो)। बिहार के अभिषेक ङ्क्षसह और रौनित रंजन ने चौथी जूनियर नेशनल बालक बाङ्क्षक्सग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर बिहार के लिए दो पदक पक्का कर लिया है। बाङ्क्षक्सग में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाजों को कम से कम कांस्य पदक जरूर मिलता है। राजधानी पाटलिपुत्र खेल परिसर में 57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग में ब्लू जर्सी में खेल रहे बिहार के अभिषेक ङ्क्षसह ने मणिपुर के मोरंगथेम पूनसहिबा ङ्क्षसग को क्वार्टर फाइनल में 3-2 से पराजित किया। 52 से 54 किलो वजन वर्ग में ब्लू जर्सी में खेल रहे मेजबान बाक्सर रौनित रंजन को मध्य प्रदेश के किशन ददोरिया ने वाकओवर दे दिया, जिससे उन्होंने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बाङ्क्षक्सग एसोसिएशन आफ बिहार के राजीव कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मंगलवार को बिहार हैंडबाल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की।

क्वार्टर फाइनल के परिणाम :

44 से 46 किग्रा : राजस्थान के सुनील कुमार, यूपी के रिषि ङ्क्षसह, उत्तराखंड के बृजेश तमता, हरियाणा के रिशु
44 से 48 किलोग्राम : महाराष्ट्र के अथर्व, हरियाणा के आलोक, चंडीगढ़ के कृष पाल,असम के इरानज्योति गगोगई
48 से 50 किग्रा : झारखंड के रोनित राज, पंजाब के निशांत, एसएससीबी के आर्यन, मध्य प्रदेश के दिलवाश
50 से 52 किग्रा : उत्तराखंड के रचित ङ्क्षसह, एसएससीबी के हर्ष, मध्य प्रदेश के जितेंद्र जाटव, हरियाणा के अब्दुल कादिर
52 से 54 किग्रा : हरियाणा के निखिल
54 से 57 किग्रा : महाराष्ट्र के रेहान, हरियाणा के वैभव दाहिया