पटना (ब्यूरो)। चौथी जूनियर राष्ट्रीय बालक बाङ्क्षक्सग चैंपियनशिप में गुरुवार को बिहार ने फेयर प्ले टीम का खिताब जीता। बाङ्क्षक्सग फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान और बाङ्क्षक्सग एसोसिएशन आफ बिहार की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में छह स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीत सर्विसेज स्पोट््र्स कंट्रोल बोर्ड ओवरआल चैंपियन बना। पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य के साथ हरियाणा की टीम उपविजेता रही। खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, श्रीकांत कुमार अम्बष्ठ ने पुरस्कृत किया।

अभिषेक और नौनित ने जीते कांस्य

प्रतियोगिता में बिहार के अभिषेक ङ्क्षसह ने 57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग और रौनित रंजन ने 52 से 54 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता। हरियाणा के यशवर्धन ङ्क्षसह बेस्ट बाक्सर, यूपी के रिषि ङ्क्षसह बेस्ट चैलेंजर, एसएससीबी के साहिल उदीयमान खिलाड़ी घोषित किए गए। सोनीपत हरियाणा के रोहितास कुमार को बेस्ट कोच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट तकनीकी पदाधिकारी का पुरस्कार तकनीकी पदाधिकारी टीम को दिया गया। पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ी खेलों में हार जीत की परवाह किए बिना अपने बेहतर प्रदर्शन पर जोर दें। अतिथियों का आयोजन अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और आयोजन सचिव राजीव कुमार ङ्क्षसह ने पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।