पटना (ब्यूरो)। राजधानी से नॉर्थ बिहार जाने वालों के लिए यह ाबर राहत वाली है। क्योंकि पटना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संया 30 और हाजीपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संया 19 को जोडऩे वाले गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर वाहनों का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया। लगभग छह साल बाद गांधी सेतु पर एक बार फिर से दोनों लेन पर वाहनों का परिचालन शुरू होने का उत्साह लोगों में दिखा। लोगों में इस बात का सुकून था कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गांधी सेतु पर हर दिन लगने वाले जाम का अंत हो गया। गांधी सेतु पर सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए विभाग द्वारा वाहनों की निर्धारित 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रतार को कम कर जिला प्रशासन ने 40 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है।

गडकरी ने किया लोकार्पण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नवनिर्मित पूर्वी लेन का लोकार्पण किया। पैदल कुछ दूर चलने के बाद वाहन से हाजीपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। साथ में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि मौजूद थे।

कैमरे व एलईडी लगाए गए

गांधी सेतु पर मौजूद विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी लेन पर दूर तक स्पष्ट दिखने और उच्च क्षमता वाले 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दोनों लेन पर एलईडी लाइट लगी है। रात में सेतु बेहद खूबसूरत नजर आता है। चार सालों तक निर्माण एजेंसी इकान सेतु के लेन का रख-रखाव करेगी। विभाग के अभियंता ने बताया कि वर्ष 2016 में गांधी सेतु के के दोनों लेन का निर्माण कार्य शुरू होना था। कुछ तकनीकी कारणों से वर्ष 2017 में पश्चिमी लेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। बीच में करीब डेढ़ साल तक सरकारी स्तर पर कुछ कारणों से निर्माण कार्य रुका रहा।