KATIHAR/PATNA(30 Jan): 12 जिले के कैंडिडेट्स के लिए 13 फरवरी से गढ़वाल मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मंगलवार को भर्ती रैली के कार्यक्रम को जारी किया है। विभिन्न ट्रेडों के लिए भर्ती रैली 21 फरवरी तक चलेगी। 13 फरवरी को सोल्जर लिपिक ट्रेड के लिए भर्ती रैली में सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।