- शेखपुरा में ननद के बदले परीक्षा में बैठी भौजाई पकड़ी गई
- पहले दिन 164 से अधिक छात्र कदाचार में निष्कासित
PATNA : मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन राज्य के विभिन्न केंद्रों से दूसरे के बदले परीक्षा देते क्ब्म् 'मुन्ना भाई' पकड़े गए। सबसे ज्यादा म्भ् छात्र मुंगेर से पकड़े जाने की खबर है। वहीं सिवान में पकड़े गए भ् छात्र पटना से किसी और के बदले परीक्षा देने पहुंचे थे। बिहारशरीफ में ननद के बदले परीक्षा दे रही भाभी पकड़ी गई। मैट्रिक परीक्षा में पहली बार इस नए ढंग के कदाचार पर बिहार बोर्ड ने गंभीर चिंता जताई है। केंद्राधीक्षकों को छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कड़ाई से जांच करने का निर्देश दिया गया है।
एग्जाम देने ननद के बदले बैठी भौजाई
इस बार नकल नहीं होने की संभावना थी, तो नकली परीक्षार्थी को केंद्र पर भेज दिया गया। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में यह बड़े पैमाने पर हुआ है। शेखपुरा में ननद के बदले परीक्षा में बैठी भौजाई को गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र से हिरासत में लिया गया तो भाई के बदले परीक्षा देने वाले को आरडी कालेज परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। पहले ही दिन साढ़े तीन सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
क्म्ब् परीक्षार्थी निष्कासित
मैट्रिक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार साढ़े नौ बजे प्रारंभ हुई। पन्द्रह मिनट समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने के लिए दिया गया। उसके बाद छात्रों ने प्रश्नों का उत्तर लिखना शुरू किया। प्रथम पाली की परीक्षा क्ख्.ब्भ् तक चली। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा में कदाचार के आरोप में विभिन्न केंद्रों पर क्म्ब् परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच तीन चरणों में हुई। परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे ही स्कूलों के गेट खोल दिए गए थे। पूरी तरह जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। केन्द्राधीक्षक के नेतृत्व में विद्यालय के गेट पर परीक्षार्थियों की समुचित जांच की गई। प्रवेश पत्रों की जांच परख करने के उपरांत उन्हें परीक्षा केंद्रों के अन्दर प्रवेश दिया गया।
जिला: निष्कासित : गिरफ्तार मुन्नाभाई
मुंगेर : क्ख् : म्भ्
जमुई : फ् : 0
लखीसराय :7 : क्म्
शेखपुरा : 0 : ख्
खगडि़या :ख् : म्
भागलपुर : 0 : फ्
सहरसा : फ् : क्
सुपौल : क् : क्
मुजफ्फरपुर : क्: 0
वैशाली : म् : फ्
बेतिया : 0: 0
मोतिहारी : 9 :0
समस्तीपुर : ख् : 0
पटना : 0: क्
दरभंगा : 0 : ख्
भोजपुर : क् : क्
रोहतास : ख् : 0
भभुआ : ख् : 0
नालंदा : क्9 : क्क्
गया : फ्ब् : 0
नवादा : क्7 : क्7
जहानाबाद : भ् : 0
अरवल : क्7 : क्क्
सारण : क्7 : क्
सिवान : क् : भ्
गोपालगंज : फ् : 0
निष्कासित : क्म्ब् : गिरफ्तार
मुन्ना भाई : क्ब्म्