- जलपुरुष डा। राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा जन-जन तक पहुंचाएगी पर्यावरण संरक्षण व गांधीवाद का संदेश

CHAPRA: प्रकृति के संरक्षण को बिहार में चलाई जा रही जल-जीवन और हरियाली योजना के सम्मान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को बिहार संवाद यात्रा प्रारंभ हुई। जेपी के गांव सिताबदियारा से यात्रा की शुरुआत पर्यावरणविद् व रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष डा। राजेंद्र सिंह ने की। यात्रा 12 फरवरी तक चलेगी।

जलपुरुष डा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा में जगह-जगह खुली चर्चा होगी। हमें यह समझना होगा कि प्रकृति सभी की जरूरतों को पूरा करती है लेकिन वह एक भी व्यक्ति की लालच को नहीं पूरा कर सकती। बाढ़, सुखाड़ की आपदा से बचने के लिए आवश्यक है कि सभी प्रकृति का संरक्षण करें।

इस रूट से जाएगी यात्रा

गांधी पखवारा में चलने वाली यह यात्रा सिताबदियारा से शुरू होकर सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, बोधगया होते हुए प्राचीन ज्ञानस्थली नालंदा तक जाएगी।

यात्रा के मूल उद्देश्य से अवगत कराते हुए बिहार संवाद यात्रा के संयोजक मनोहर मानव ने बताया कि वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को केंद्र में रखकर जलवायु परिवर्तन, अ¨हसा की ताकत, श्रम केंद्रित समाज निर्माण, लोक-शासन की संकल्पना, गरीबी उन्मूलन, किसान की जमीन और आजीविका की सुरक्षा, समतामूलक समाज और पर्यावरण तथा स्वास्थ्य परक मानवता का निर्माण करना है।