PATNA : आज का चुनावी मुकाबला जर्बदस्त है। तीसरे चरण में जिन नामी चेहरों की किस्मत इवीएम में बंद होने वाली है वे बिहार की राजनीति के बड़े धनुर्धर रहे हैं या उनके बेटे-पत्नियां हैं। ये चुनाव लालू-राबड़ी परिवार की आगे की राजनीति तय करेगा। नीतीश कुमार के विकास को जनता की हरी झंडी मिलती है या नरेन्द्र मोदी के विजन को इसका फैसला भी होना है। पहली बार केन्द्र ने अपनी इतनी बड़ी ताकत बिहार विधानसभा चुनाव में झोंकी है। बयानों के तीर बता रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी ग्रुप और नीतीश-लालू ग्रुप के बीच की राजनीतिक लड़ाई इगो की बड़ी लड़ाई में बदल गई है। ऐसे में नाक सबको प्यारी है। तीसरे चरण के 808 प्रत्याशियों में खास रूप से चर्चित क्भ् प्रत्याशियों पर गौर कीजिए-

क्। तेजप्रताप (लालू पुत्र) का मुकाबला महुआ में हम पार्टी के रवीन्द्र राय से है।

ख्। तेजस्वी यादव (लालू पुत्र) का मुकाबला राघोपुर में बीजेपी के सतीश कुमार से है।

फ्। संसदीय कार्य एवं ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार का मुकाबला बीजेपी के कौशलेन्द्र कुमार से है।

ब्। फूड एवं इंडस्ट्री मिनिस्टर श्याम रजक का मुकाबला फुलवारी में हम पार्टी के राजेश्वर मांझी और सपा के उदय मांझी से है।

भ्। बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह का मुकाबला आरा में आरजेडी के मोहम्मद नवाज आलम से है।

म्। पटना साहिब से पूर्व स्वास्थ्य व रोड मिनिस्टर एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव का मुकाबला आरजेडी के संतोष मेहता से है।

7. पूर्व शिक्षा मंत्री वृषण पटेल का मुकाबला वैशाली में जेडीयू के राजकिशोर सिंह से है।

8. पूर्व शिक्षा मंत्री हरिनारायण सिंह का मुकाबला हरनौत में लोजपा के अरुण बिंद से है।

9. पूर्व खनन मंत्री सत्यदेव नारायण आर्य का मुकाबला राजगीर में जेडीयू के रवि ज्योति से है।

क्0. पूर्व विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री गौतम सिंह का मुकाबला मांझी में कांग्रेस के विजय शंकर दूबे से है।

क्क्। बाहुबली अनंत सिंह का मुकाबला मोकामा में जेडीयू के नीरज कुमार और लोजपा के कन्हैया सिंह से है।

क्ख्। जेडीयू अनुशासन समिति के संयोजक रहे ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू का मुकाबला बाढ़ में जेडीयू के मनोज कुमार सिंह से है।

क्फ्। विवक सिंह (सीपी ठाकुर के पुत्र) का मुकाबला ब्रह्मपुर में आरजेडी के शंभूनाथ यादव से है।

क्ब्। संजीव चौरसिया (गंगा प्रसाद चौरसिया के पुत्र) का मुकाबला दीघा में जेडीयू के राजीव रंजन से है।

क्भ्। गीता पांडेय (बाहुबली सुनील पांडेय की पत्नी) का मुकाबला तरारी में कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह से है।