-439.29 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

स्ढ्ढञ्जन्रून्ष्ठ॥ढ्ढ/क्कन्ञ्जहृन्: बिहार में शराबबंदी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन की गूंज अब देश के बाहर भी होने लगी है। दूसरे प्रदेश और विदेश के कई संगठन इसे देखने आ रहे हैं। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को विकास समीक्षा यात्रा के दौरान सीतामढ़ी में कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर किए बिना विकास कठिन है। इसी उद्देश्य से सत्याग्रह शता?दी वर्ष पर बिहार में शराबबंदी लागू की गई। शराबबंदी के बाद पैसा परिवार कल्याण पर खर्च हो रहा है।

439 करोड़ की योजनाएं

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसमें अब 5ाी उलझे हैं। उसके विरुद्ध सरकार स2ती बरत रही है। इसमें जनसहयोग जरूरी है। शराब के विरुद्ध जन चेतना बरकरार रखनी होगी। सीएम ने प्रथम चरण की विकास समीक्षा यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार को सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी में जनसभा की। इससे पहले वार्ड छह के महादलित बस्ती में हर घर नल का जल योजना का शुभारंभ और पौधरोपण किया। इसके बाद विकास प्रदर्शनी को दे2ा। फिर 439.29 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

अब 19 परसेंट नमी वाले धान की भी होगी खरीदारी

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले धान अधिप्राप्ति में देरी होती थी। केंद्रीय एजेंसी एफसीआइ 17 परसेंट से अधिक नमी वाली धान नहीं लेती थी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने 19 परसेंट नमी वाले धान लेने की मंजूरी दी है। यह सूचना मंच पर ही मिली है। अब किसानों से धान अधिप्राप्ति में अड़चन नहीं है। बिजली ट्रांसफॉर्मर पर पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग का नंबर रहेगा। शराब बिक्री या निर्माण की सूचना देकर सरकार की मदद करें। फोन करने वालों की पहचान गुप्त रहेगी। शराबबंदी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन की गूंज अब देश के बाहर भी होने लगी है। देश के दूसरे कई प्रदेशों समेत विदेश के कई संगठन इसे देखने आ रहे हैं।

कुरीतियों को त्यागना आवश्यक

उन्होंने कहा कि सड़कें, पुल-पुलिया बनते रहेंगे, बिजली भी मिलेगी, लेकिन, जब तक कुरीति दूर नहीं होगी विकास का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार अब सामाजिक समस्याओं को दूर करने को संकल्पित है। दहेज प्रथा बंद करने के लिए कठोर कानून बना है। इस पर अमल हो रहा है। सूबे में अपराध घटी है। लेकिन महिलाओं का उत्पीड़न अधिक है। दहेज प्रथा बंद होने पर यह भी घटेगा। दहेज लेने और देने वालों का बहिष्कार करें। सीएम की अपील पर सभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर दहेज के खिलाफ संकल्प लिया। इस अवसर पर काफी सं2या में अफसर और नेता मौजूद थे।