- राजस्व चुराने वाले ईट भट्ठों पर लगाम लगाने की तैयारी

-जीएसआइ मैपिंग के लिए तैयार किया एप

PATNA : खान एवं भूतत्व विभाग ईंट भठ्ठों की निगरानी अब एन्ड्रायड मोबाइल फोन से जीएसआइ मैपिंग से करेगा। ऐसा ईट भट्ठा संचालकों को राजस्व चोरी के रोकने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने मोबाइल एप तैयार कर लिया है। इसके लिए विभाग राज्य के सभी अंचलाधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

खान एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी के मुताबिक जीएसआइ मैपिंग से राज्य के सभी ईंट भठ्ठों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से मिल जाएगी। इन ईंट भठ्ठों से प्राप्त होने वाले राजस्व की मॉनिट¨रग राज्य के सभी जिलाधिकारी को करना है। उन्होंने बताया कि ईंट भठ्ठों से राजस्व वसूली की शक्ति राज्य के सभी अंचलाधिकारियों को प्रदान कर दी गई है। साथ ही सभी जिला प्रभारियों को सरकार की तरफ से एन्ड्रायड मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। खान एवं भूतत्व विभाग के इस जीएसआइ एप से खनन पदाधिकारियों के साथ-साथ अंचलाधिकारियों को भी अपने एंड्रायड मोबाइल फोन के जरिए ईंट भठ्ठों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। विभाग जल्द ही सभी अंचलाधिकारियों को यूजर नेम और पासवर्ड भी उपलब्ध करा रहा है।

मैपिंग के ये फायदे

- इससे पता चलेगा कि एक ब्लॉक में कितने ईंट भठ्ठे संचालित हैं।

- यह भी पता चलेगा कि कौन-कौन भठ्ठों से ईंट का उत्पादन हो रहा है और कौन से भठ्ठे बंद पड़े हैं।