-दो बहनों की होनी थी शादी, एक बहन हॉस्पिटल में एडमिट गोली की आवाज सुन समारोह स्थल पर मच गई भगदड़

SUPAUL: सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र की गो¨वदपुर पंचायत के गढि़या गांव (वार्ड नंबर-14) में गुरुवार की रात एक वैवाहिक समारोह में वरमाला के समय हर्ष फाय¨रग में दुल्हन को ही गोली लग गई। वह घायल हो मंच पर ही गिर गई। गोली की आवाज सुन समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई।

प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा इलाज

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। सैटरडे को थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने पुलिस बल के साथ विवाह स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। ममता का सहरसा के एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

गोली लगते ही मंच पर गिर गई दुल्हन

बताया गया कि कृपानंद यादव की पुत्री ममता और रेणु की शादी 15 जुलाई को सरायगढ़ निवासी दो अलग-अलग परिवारों में तय हुई थी। निर्धारित तिथि को बरात विवाह स्थल पर पहुंची। स्वागत समारोह के बाद वरमाला की रस्म अदायगी शुरू हुई कि इसी दौरान गोली चल गई। एक गोली ममता के दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही वह मंच पर गिर गई। गोली की आवाज से समारोह में भगदड़ मच गई। ममता को सिमराही ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे सहरसा रेफर कर दिया।