PATNA : भोजपुर के पीरो हसन बाजार के शिवराज चौधरी का सीना कभी तीन बेटों को लेकर चौड़ा रहता था। वह उन्हें ही अपनी बड़ी पूजी मानते थे, लेकिन एक बेटा थोड़ा बहका जिसके बाद पूरा घर बर्बाद हो गया। भाई ही जल्लाद बन गया और अपने दो सगे भाईयों का ख्.भ् लाख में सुपारी देकर मर्डर करा दिया। भाईयों का कसूर बस इतना ही था कि वह उसे रोकता था और गलत हरकतों के कारण घर से निकाल दिया था। भाड़े के भ् बदमाशों के साथ आरोपित भाई भी अब पुलिस की गिरफ्त में है और डबल मर्डर का राज खोल रहा है।

- एक नजर रिश्तों के कत्ल पर

गांधी मैदान थाना एरिया के जमाल रोड पर पर स्थित कुमार काम्प्लेक्स में ख्म् नवंबर को सगे भाईयों अभिषेक और सागर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। गांधी मैदान थाना एरिया में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और बुधवार को उसे इस घटना में बड़ी सफलता मिली है।

- इस तरह खुला रहस्य

दोनों भाईयों के मर्डर का राज पुलिस के सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे ने खोला है। एसएसपी पटना मनु महाराज का कहना है कि घटना के बाद सिटी एसपी चंदन कुशवाहा की निगरानी में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि घटना के समय आरोपित भाई अमित कुमार उर्फ भोलू के मोबाइल का लोकेशन बार बार घटना स्थल के आस पास आ रहा था। ऐसे में पुलिस ने उसे टारगेट पर लिया और सीसीटीवी कैमरे ने भी बड़ा सबूत दिया। पुलिस से इस अलसुलझे मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने पहले अमित को पकड़ा फिर इस घटना में शामिल भाड़े के भ् बदमाशों के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।

- ट्रक बना मर्डर का कारण

खुलासे के दौरान पुलिस ने जो कहानी सुनाई है उसमें ट्रक ही दोनों भाईयों के मर्डर का कारण बना है। पुलिस के मुताबिक ट्रक लेने को लेकर तीनों भाईयों में झगड़ा हुआ था। पहले बात हुई थी ट्रक को लेकर लेकिन बाद में अमित को ट्रक नहीं दिया गया। इसी विवाद में भाईयों ने उसे घर से बाहर कर दिया था। इसके लिए उसने अपने गांव नरायनपुर के हमउम्र बदमाशों को सुपारी दी और फिर दोनों भाईयों को रास्ते से हटा दिया।

- ऐसे दिया घटना को अंजाम

- कई बार भाड़े के हत्यारों को भेजा लेकिन नहीं मिली सफलता

- प्लान बनाने के बाद ख्फ् नवंबर को पटना के न्यू मार्केट से खरीदा गया हथौड़ा और चाकू

- घटना के समय आरोपित भाई घर के बाहर नीचे खड़ा था ताकि किसी को शक न हो

- दोनों भाईयों के सिर पर पहले हथौड़े से किया वार फिर चाकूओ से गोद दिया शरीर

- गमछे से गला घोटकर सांस बंद होने तक किया इंतजार

- शव को घर के पूजा रूम में बंद कर बदमाश हो गए फरार

- घटना के प्लान में आठ मोबाइल का हुआ था प्रयोग

- घटना में दिख रहा बड़ा प्रतिशोध

पुलिस ने जो कहानी बताई है उसके अनुसारं अमित के अंदर दोनों भाईयों के प्रति बड़ा प्रतिशोध नजर आ रहा है। सवाल ये है कि क्या भाईयों की हत्या के पहले आरोपित भाई का हाथ नहीं कांपे। जघन्य तरीके से घटना करने के साथ ही आरोपित भाई और बदमाशों ने मृतकों का गुप्तांग काटकर तेजाब से जला दिया। ये घटना कई बड़ा सवाल खड़ा करती है और इसमें ट्रक के विवाद के साथ अन्य कहानी हो सकती है। हो सकता है पुलिस की पूछताछ में आरोपित भाई आगे कुछ और राज उगले।

- पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश

क्। अमित कुमार उर्फ भोलू, मृतकों का सगा भाई

ख्। सच्चिदानंद कुमार

फ्। संतोष चौधरी

ब्। नीतश चौधरी

भ्। रमेश सिंह

म्। रितेश कुमार

सभी भोजपुर के रहने वाले हैं

डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने फ् दिन के अंदर ही कर लिया है। इसमें आरोपित भाई के साथ कांट्रेक्ट किलर को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में उन्होंने घटना के पीछे ट्रक का विवाद बताया है। पुलिस स्पीडी ट्रायल कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

मनु महाराज, एसएसपी