क्कन्ञ्जहृन्: नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के पहले चरण की परीक्षा रविवार को पटना के 61 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण हो गई। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट पर बैन था। परीक्षा दो पालियों में ढाई -ढ़ाई घंटे में संपन्न हुई। पहले पेपर में मैथ में कैलकुलस तो दूसरे पेपर में जनरल अबलिटी के पेपर ने स्टूडेंट्स को खूब परेशान किया। लेकिन बात अगर ओवरऑल करें तो बीते वर्ष की तुलना में इस बार दोनों ही प्रश्न पत्र औसत स्तर का रहा। पटना में विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इंडियन डिफेंस सर्विसेज जैसे इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स और नेवी में शामिल होने के लिए यह परीक्षा वर्ष में दो बार करायी जाती है। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप थे। एक माह बार रिजल्ट आने की उम्मीद है।

पहली बार दे रहे हैं परीक्षा

इस बार कई छात्र ऐसे भी थे जिन्होंने पहली बार एनडीए की परीक्षा दी थी। इस बारे में अभ्यर्थी अपना अनुभव शेयर करते हुए बडे़ उत्साहित थे। परीक्षार्थी नीलेश मिश्रा ने बताया कि यह उनका पहला मौका है। वे और भी प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे हैं। इसी प्रकार, सीतामढ़ी से आये रौशन झा ने बताया कि उनका पहला पेपर काफी अच्छा रहा। सिर्फ पेपर टू के जीएस में थोड़ी कठिनाई हुई।

कैलकुलस कठिन रहा

पेपर वन मैथ का था। इसमें कुल 120 ऑब्जेक्टिव सवाल थे और फुल मा‌र्क्स 300 था। मैथ में प्रोबेबिलिटी, को-ऑर्डिनेट, मैट्रिक्स आदि से सवाल थे। मुजफ्फरपुर से सुशांत यादव ने बताया कि कैलकुलस के सवाल थोड़े कठिन थे। लेकिन कुल मिलाकर मैथ का सवाल औसत रहा। वही पटना, कंकडबाग से निक्कु कुमार ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में सवाल औसत स्तर का रहा।

पेपर टू में जीएस कठिन

पेपर टू में कुल 150 प्रश्न थे और फुल मा‌र्क्स 600 था। इसमें अंग्रेजी, जीएस से प्रश्न आदि शामिल थे। पेपर टू के बारे में अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि अंग्रेजी आसान रहा। चैतन्य कुमार दूबे ने बताया कि अंगे्रजी में स्पाटिंग एरर, साइनोनम्स, एंटोनोयम्स, संटेंस अरेजमेंट, काम्प्रीहेंसन आदि से सवाल था। प्रश्न सामान्य स्तर का था। सभी संकल्पनात्मक प्रश्न था। आरा से नलिन राज ने बताया कि पेपर टू में जीके में सर्पोट्स से अधिक सवाल थे। असम के सीएम का नाम क्या है। रियो ओलंपिक में भारत को क्या स्थान मिला आदि जैसे प्रश्न थे। निलेश किशोर ने बताया कि जनरल अबिलिटी में हिस्ट्री से कठिन सवाल थे।

॥द्बद्दद्धद्यद्बद्दद्धह्लह्य

- परीक्षा केन्द्र - 61

-अभ्यर्थी - करीब 20 हजार

- पेपर वन- मैथ

- पेपर टू- इंग्लिश, जीएस

- फुल मा‌र्क्स (दोनो पेपर मिलाकर) - 900

- हर तीन गलती पर एक मा‌र्क्स निगेटिव था