-संदलपुर की घटना, मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

PATNA: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक अंशु उर्फ लक्की ¨कग की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा दिया। युवक की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस लड़की से अंशु का प्यार करता था। उसी ने धोखा देकर भाई की मदद से गला रेतकर हत्या करा दी। लड़का के चाचा ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग दो बजे फोन कर लड़की ने उसे बुलाया। उसके भाई ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी भाई-बहन और उसके फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

सुबह मिली हत्या की खबर

मृतक के चाचा कृष्णदेव साहनी ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग दो बजे एक लड़की ने फोन करके अंशु को बुलाया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्वीच ऑफ बताने लगा। सुबह में गली में मछली बेचने वाले ने बताया कि अंशु का गता रेता शव अजीमाबाद की गली में पड़ा है। यह सुनकर चाचा जब पहुंचे तो देखा कि बदमाशों ने युवक को बकरी काटनेवाले चापड़ से गर्दन रेतकर हत्या कर दी है। परिजनों के अनुसार, अंशु होम डिलीवरी का काम करता था। होम डिलीवरी के दौरान ही अजीमाबाद की लड़की से पहचान हुई थी।

थाना में भी किया हंगामा

भाई-बहन को गिरफ्तार कर थाना ले जाने के बाद उग्र नागरिक बाजार समिति पहुंचकर सड़क जामकर टायर फूंकने लगे। कुछ लोग थाना पहुंचकर आरोपी भाई-बहन को सौंपने की मांग करने लगे। आक्रोशित नागरिकों ने थाना पर भी पथराव कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

गला रेता मिला शव मिलने से भड़के लोग

अजीमाबाद कॉलोनी के सेक्टर डी में लड़की के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सुनसान सड़क में घेरे हुए भूखंड के आगे ईंट पर सिर रख आधा गला रेता शव देख संदलपुर के नागरिकों का आक्रोश भड़क गया। युवक के शव की सूचना मिलते ही 150 से अधिक अधिक लोगों ने लड़की के घर को घेर बाहर निकलने की आवाज देने

लगे। दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। भीड़ के तेवर को देख डीएसपी अमित शरण, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान, आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, सुलतानगंज थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। आक्रोशित भीड़ इंसाफ की मांग पुलिस से कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करती रही। पुलिस को भी नागरिकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

चार के खिलाफ केस

मृतक की मां आरती देवी ने बहादुरपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें लड़की, भाई अरमान मल्लिक, पिता डॉ। नौशाद आलम और फुफेरा भाई कामरान को नामजद किया गया। पूर्वी एसपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद लड़की, भाई और फुफेरा भाई को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।