PATNA: वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के महानायक और परमवीर चक्र से सम्मानित अलबर्ट एक्का की स्मृति में पटना में एक कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। सरकार की योजना के अनुसार अलबर्ट एक्का के नाम से बनने वाले कांप्लेक्स पर चार करोड़, 51 लाख, 46 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके लिए गृह विभाग से खर्च की राशि जारी कर दी गई है। इस भवन में जिला सैनिक कल्याण और नागरिक परिषद का मुख्यालय बनाया जाएगा।

अमरनाथ पथ में बनेगा कांप्लेक्स

दो मंजिला भवन का निर्माण राजधानी के अमरनाथ पथ पर किया जाएगा। सरकार ने अलबर्ट एक्का कांप्लेक्स के निर्माण की जिम्मेदारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को दी गई है।