पटना (ब्यूरो)। बिहार जाति आधारित गणना की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी डा। चंद्रशेखर ङ्क्षसह ने बुधवार को की। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें शुद्धता पर विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से गणना कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। कई गणना/उप गणना खंडों में प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ चार्ज में भी गणना कार्य समाप्ति की ओर है। संपूर्ण कवरेज प्रमाण पत्र देने से पहले प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं चार्ज पदाधिकारियों को पूर्णता की हर तरह से जांच करने का निर्देश दिया गया है।

दिख रही शुद्धता और सतर्कता

जिलाधिकारी ने कहा कि आंकड़ों की शुद्धता और प्रगणकों की सतर्कता क्षेत्रों में दिखाई भी पड़ रही है। उन्होंने स्वयं आज नौबतपुर में यह देखा है। अब तक सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 12,55,681 है। इसमें एक लाख 63 हजार 688 परिवारों का आज सर्वेक्षण किया गया। डीएम ने बताया कि 6,337 गणना/उप गणना खण्डों में प्रथम चरण का गणना कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए डेडिकेटेड टीम क्रियाशील है। गणना के लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर बेहतर संसाधनों को लगाया गया है। डीएम ने हिदायत दी कि गणना से कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए।