SIWAN/ HAZIPUR : सिवान-सिसवन मेन रोड पर खोदाई बाड़ी मोड़ के पास स्कार्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार को अहले सुबह लगभग पांच बजे की बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक नवादा जिले के हिसुआ थाना के ग्राम अमराई पकड़ी निवासी प्रमोद चौधरी था।

वह सड़क के किनारे चाय-नाश्ते की दुकान चलाता था। वह शौच के बाद दुकान लौट रहा था तभी यह घटना हो गई। खबर मिलने पर थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महुआ-ताजपुर मार्ग पर कुशहर चौक के पास हादसा

इधर, हाजीपुर में महुआ-ताजपुर मार्ग पर कुशहर चौक के निकट दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से क्ख् वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने को मुख्य मार्गों को जाम कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कुशहर गांव निवासी राजेश राम का पुत्र सोनू कुमार घर से निकलकर रोड क्रॉस कर रहा था।

इसी बीच ताजपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दिया। बच्चे की मौत की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने कुशहर चौक को ख् घंटे तक जाम कर दिया। राजेश राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोनू आठवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कर सड़क जाम समाप्त कराया।