- सीएम ने वेणुवन विहार का किया निरीक्षण, बढ़ाया गया बागवानी का क्षेत्र

BIHARSHARIFF: वेणुवन विहार के विस्तारीकरण में कई बि¨ल्डगों को तोड़कर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए बागवानी का विस्तार किया गया है। इससे पर्यटकों और नई पीढि़यों को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और जैव विविधता के प्रति जागरूकता से जोड़ा जा सकेगा। यह बावगानी, हरियाली और आध्यात्मिकता का अनोखा केंद्र है। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही। सीएम फ्राइडे को भगवान बुद्ध के अतिप्रिय चातुर्मास व वर्षावास स्थली रहे वेणुवन विहार के विस्तारीकरण और जीर्णोद्धार का लोकार्पण सह उद्घाटन के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने वेणुवन विहार के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

पर्यटकों को नहीं हो कोई परेशानी

सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम तो किया ही जा रहा है, इसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार का कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। जैसे-जैसे धरोहरों को पर्यटकों के देखने योग्य बनाया जा रहा है। उस हिसाब से सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम रहेगा। इसके लिए भी मैंने काफी सोच रखा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।