शाम को पछुआ हवा की गति तेज होने से मौसम में आया बदलाव

PATNA: पटना में गुरुवार की शाम अचानक पारा गिरने से सर्दी बढ़ गई। हालांकि दिन में मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में महज सात डिग्री का अंतर रहा, लेकिन शाम को पछुआ हवा की गति तेज होने से मौसम में काफी बदलाव आया।

ठंड में वृद्धि

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी हवाओं ने अपनी गति बढ़ा दी है। ठंड में वृद्धि हुई है। शुक्रवार से दिन एवं रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।