PATNA: इस बार ठंड हर रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिसंबर-जनवरी तो सताई अब फरवरी में कंपाएगी। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में हवा में नमी के कारण ठंड कायम रहेगी। मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी की मात्रा सुबह में 85 फीसद तक रहने के कारण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 31 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने की बात कहीं जा रही है।

7 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड

फरवरी के प्रथम सप्ताह में सामान्य अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। जनवरी का अंतिम सप्ताह 7 वर्षो के दौरान सबसे सर्द रहा है। 2011 जनवरी के अंत में इस तरह की ठंड और कोहरा रहा था।