-पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कोच तैयार

PATNA: कोरोना जैसे वैश्रि्वक महामारी से पटना सहित पूरा देश प्रभावित है। इलाज के लिए दानापुर रेल मंडल रिकार्ड समय में 55 कोच आइसोलेशन वार्ड बनाकर तैयार कर लिया है। जिससे आवश्कता के अनुसार देश के विभिन्न स्टेशनों पर भेजा जा सकता है। अधिकारियों की माने तो कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों को गति देने के लिए कोच आईसोलेशन तैयार किया गया है। हर कोच में 16 लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई है।

डॉक्टर्स के लिए भी केबिन

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पॉजिटिव पेशेंट्स के इलाज के लिए कोच आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर्स के लिए हर कोच में एक केबिन बनाया गया है इसमें 2 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ रहेंगे। शौचालय को भी मरीजों से अलग रखा गया है।

नहाने के लिए अलग से व्यवस्था

कुछ आइसोलेशन वार्ड में पेशेंट्स को शौचालय और नहाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। पहले से लगे शौचालय में नल बदलकर आधुनिक ढंग से तैयार किया गया है। पेशेंट्स की सुविधा के लिए हर केबिन में ऑक्सीजन रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पानी चढ़ाने के लिए भी व्यवस्था की गई है।

880 का एक साथ इलाज

रेलवे के अधिकारियों ने बताया दानापुर रेल डिविजन द्वारा तैयार आइसोलेशन वार्ड में 880 पेशेंट्स के लिए एक साथ इलाज करने की व्यवस्था की गई है।

दानापुर रेल मंडल की ओर से 55 कोच आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कोच में 16 पेशेंट्स का इलाज किया जाएगा।

-संजय कुमार,

जनसंपर्क अधिकारी , दानापुर रेल डिवीजन