-वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर, सदर अस्पताल में की गई भर्ती

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

स्न्स्न्क्त्रन्रू/क्कन्ञ्जहृन्: रोहतास के रेडि़या गांव में रविवार की सुबह वृद्ध महिला को डायन बताकर अपराधियों ने चाकू से उसकी जीभ काट ली। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे स्थानीय पीएचसी लाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि रेडिया निवासी दीपी रजवार की 65 वर्षीय पत्नी राजकली देवी घर में सोई थी। रविवार की सुबह दो अज्ञात लोगों ने मुंह में गमछा बांधकर घर में प्रवेश कर गए और उसपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी जीभ काट ली। घटना को अंजाम दे अपराधी भाग निकले।

बयान देने की स्थिति में नहीं है वृद्ध महिला

घायल वृद्धा को लहूलुहान देख महिलाओं ने शोर मचाया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पीएचसी के चिकित्सक डॉ। डीएन प्रसाद ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जख्मी महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजन से जानकारी ली जा रही है। बयान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों से पूछताछ के बाद हमलावरों के बारे में जानकारी ली जा रही है। शीघ्र ही दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सदर अस्पताल में राजकली का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि धारदार चाकू से उसकी जीभ कटी है। स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज अभी चल रहा है। वहीं परिजन ने भी गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की है। कहा कि अंधेरे का लाभ उठा हमलावर भाग निकले।