- 272 गाडि़यों को किया सील, कुल 6.21 लाख जुर्माना लगाया

- 427 गाडि़यों का चालान कर पांच लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

- 59 गाडि़यों का जुर्माना एक लाख पेंडिंग रहा

PATNA

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए चालान और जुर्माना की कार्रवाई का भी लोगों पर कोई असर दिखाई देता नजर नहीं आ रहा है। पिछले 21 दिन से लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी लोग मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बात का सबूत ट्यूजडे को देखने को मिला। ट्यूजडे को लॉकडाउन के दौरान अब तक सबसे अधिक 486 गाडि़यों का चालान काटा गया। इसमें 427 गाडि़यों का चालान कर पांच लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं 59 गाडि़यों का जुर्माना एक लाख पेंडिंग रहा। कुल 486 गाडि़यों का चालान काटा गया। वहीं 272 गाडि़यों को सीज किया गया है।

लॉकडाउन-1 के आखिरी दिन की बड़ी कार्रवाई

लॉकडाउन-1 का मंगलवार को 21वां यानी आखिरी दिन रहा। 21 वें दिन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। जुर्माना राशि से लेकर वाहन सीज की जो संख्या थी वह अन्य दिनों में नहीं देखी गई। डीएसपी ट्रैफिक वन इंद्रप्रसाद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का प्रयास है कि जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध इसी प्रकार से सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

बहाने बनाकर आते हैं

डीएसपी ट्रैफिक वन इंद्रप्रसाद ने बताया कि कुछ लोग ऐसे भी आते हैं, जो इमरजेंसी बताते हैं। गाडि़यों पर भी लिखवा भी रखा है। जब हकीकत जानने की कोशिश की जाती है तो सारी पोल खुल जाती है।