महिला के शरीर पर दिखे कई चोट के निशान

PATNA : मेंहदीगंज थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अज्ञात महिला का खून से सना शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि महिला को रॉड से बुरी तरह से मारापीटा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है।

लोहे के औजार से किए कई वार

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मेंहदीगंज के बाजार इलाके में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर ऐसा लगा कि महिला पर किसी लोहे के औजार से कई वार किए गए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव पूरी तरह से खून से लथपथ था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला के सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने के साथ ही से शरीर से खून बह रहा था।

महिला के सिर पर कई चोट के निशान दिो हैं। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

राम शंकर, थानाध्यक्ष मेंहदीगंज