-मुख्य सचिव अंजनी सिंह ने कार्यभार सौप किया अभिनंदन

क्कन्ञ्जहृन्: दीपक कुमार ने बिहार के मुख्यसचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने निर्वतमान मुख्यसचिव अंजनी कुमार सिंह से यह पदभार ग्रहण किया। इससे पहले शिक्षा विभाग और बाद में बिहार आइएएस एसोसिएशन की ओर से निर्वतमान मुख्यसचिव का अभिनंदन किया गया। दीपक कुमार 1984 बैच के अधिकारी हैं। 10वीं तक की शिक्षा दरभंगा से ही प्राप्त की। बाद में रांची के संत जेवियर्स स्कूल से आइएससी की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली आइआइटी से बीटेक किया। इसके बाद 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने। उन्होंने बाढ़ एसडीओ से अपनी सेवा शुरू की। बाद में वे स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, सामान्य प्रशासन, सीएम के प्रधान सचिव रहे। तत्कालीन वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के कार्यकाल में उनके पीएस भी बने। फिर अब तक एनएचएआइ के चेयरमैन थे। इससे पहले शिक्षा विभाग ने मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में निवर्तमान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह का अभिनंदन किया।