पटना ब्यूरो।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉ। सिंह को पहले मंगलवार को सुबह में एक फोन कॉल आता है। जिसमें रंगदारी मांगी जाती है। फिर उसी नंबर से बुधवार को सुबह और दोपहर में भी फोन करके रंगदारी की मांग की गई है। फोन करने वाले ने अपने आपको को कुख्यात अपराधी का बेटा बताया है। हालांकि बदमाशों ने रंगदारी में कितना पैसा देना यह नहीं जिक्र किया।

घर के पास तक पहुंचा रंगदारी मांगने


डॉ। आरएन सिंह कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी में रहते हैं। डॉ। सिंह के घर के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों को भी मंडराते हुए देखा गया है। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि फोन करके रंगदारी मांगने वाला शख्स उनके घर तक पहुंच गया था।

पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी


डॉ। आरएन सिंह न केवल विश्व हिंदु परिषद से जुड़े हुए हैं बल्कि पटना के एक ख्यातिप्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ भी हैं। अपराधियों द्वारा रंगदारी को लेकर उन्हें पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है। डॉ। सिंह ने बताया है कि 2003 और 2004 में उनसे कई बार कुख्यात अपराधी बिंदु सिंह की ओर से रंगदारी की मांग की गई थी। उस समय रंगदारों द्वारा डॉक्टरों को निशाना बनाया जाता था। जिसकी वजह से कई डॉक्टर शहर छोड़ कर बाहर चले गए थे। लेकिन उसके बाद यह पहला मौका है जब उनसे रंगदारी की मांग की गई है।

पुलिस नाम का खुलासा नहीं कर रही


रंगदारी मांगने वाले को लेकर बताया जा रहा है कि वह कुख्यात बिंदु सिंह का बेटा है। हालांकि बिंदु सिंह की मौत हो चुकी है। उसका बेटा भी रंगदारी व कई अन्य क्राइम के मामले में जेल जा चुका है। लेकिन पुलिस की ओर से इस मामले में रंगदारी मांगने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बने थे मुख्य यजमान


डॉ। आरएन सिंह आयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान बने थे। इसके अलावा उन्हें 2021 में विश्व हिंदु परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर उनकी ख्याति बढ़ी थी। मुख्य यजमान बनने के बाद वे काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी करीबी बताया जाता है।

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित


डॉ। आरएन सिंह का बिहार सहित देश भर में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में बड़ा नाम है। हड्डी विशेषज्ञ और सर्जन के रूप में आरएन सिंह ने कई ऐसे सफल ऑपरेशन किये और मरीजों को ठीक किया है जो दूसरी जगह संभव नहीं था। इन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में कई ऐसे अभिनव प्रयोग किये जिसे दुनिया भर में सराहा गया। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2010 में राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।

वर्जन


पुलिस को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई है। कंकड़बाग में मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर चुकी है। हम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। पुलिस लगातार उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
भारत सोनी
पटना एसपी ईस्ट