- तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर तीन सौ करोड़ रुपए होंगे खर्च

- नीचे 6.4 मीटर और ऊपर 5.5 मीटर चौड़े होंगे फ्लाईओवर

PATNA: छपरा में उत्तर भारत का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनेगा। इसकी लंबाई फ् किलोमीटर होगी। इतना लंबा डबल डेकर भारत में अभी कहीं नहीं है। छपरा शहर के व्यस्ततम इलाके में इसके निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। देश में अभी सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र में डबल डेकर फ्लाईओवर है।

डीपीआर पर चल रहा काम

यह प्रोजेक्ट बिहार में फ्लाईओवर निर्माण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में डीपीआर पर काम हो रहा है। इसकी लागत तीन सौ करोड़ के करीब होगी। यह पहला मौका होगा जब पटना को छोड़ किसी दूसरे शहर में बिहार सरकार फ्लाईओवर निर्माण पर इतनी बड़ी राशि खर्च करेगी।

नगरपालिका से थाना चौक तक

फ्लाईओवर का निर्माण सारण के डीएम ऑफिस से फ् किमी लंबा होना है। डीएम दफ्तर के एक छोर पर नगरपालिका चौक है और दूसरे छोर पर थाना चौक है। मुख्य बाजार इसी इलाके में है। यह इलाका काफी संकरा है। मुख्य बाजार होने की वजह से अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है। सड़क चौड़ा करना संभव नहीं है। फ्लाईओवर से जाम से मुक्ति मिलेगी।

चौड़ाई अलग-अलग होगी

फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे वाले लेयर की चौड़ाई अलग-अलग होगी। डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे वाला हिस्सा म्.ब् मीटर चौड़ा होगा जबकि ऊपर वाला हिस्सा भ्.भ् मीटर चौड़ा होगा। फ्लाईओवर के दोनों फ्लोर वनवे होंगे। ऊपर वाले फ्लोर से उत्तरी छोर की ओर जाया जा सकेगा। नीचे वाले लेयर से लोग दक्षिणी छोर की तरफ जाएंगे।