- डॉ। राजीव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अफसर

- समस्तीपुर जिले के गंगापुर के रहने वाले हैं डॉ। राजीव

PATNA: पटना यूनिवर्सिटी से भौतिकी से ग्रेजुएट डॉ। राजीव रंजन तमिलनाडु के मुख्य सचिव बने हैं। वे नेतरहाट स्कूल के स्टूडेंट व बिहार टॉपर रहे हैं। समस्तीपुर जिला स्थित गंगापुर के रहने वाले राजीव 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। मुख्य सचिव बनाए जाने के पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में थे। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए हैं। पब्लिक पॉलिसी में लंदन स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से एक अन्य पीजी डिग्री हासिल की है। यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा से उन्होंने इंटलैक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स की पढ़ाई भी की है। इसके अलावा अन्ना विश्वविद्यालय से पीएचडी किया है।

कई पदों पर कर चुके हैं कार्य

अपने 35 वर्षो की सेवा में डॉ रंजन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। केंद्र उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन के वह निदेशक रहे हैं। सात वर्षो तक इस काम को उन्होंने देखा। तमिलनाडु में वह उद्योग विभाग के प्रधान सचिव रहे। केंद्र में जब 2018 में वह प्रतिनियुक्ति पर आए तो जीएसटी कांउसिल में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किए गए। केंद्र में मार्च 2020 में वह मत्स्य सचिव बने और तब 20,050 करोड़ की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को लांच करने का श्रेय भी उन्हें जाता है।