PATNA: सोमवार की देर शाम एक दर्जन डीएसपी की नई तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई। पदोन्नति के बाद सात डीएसपी को नई तैनाती दी गई है। वहीं तीन डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। एक का तबादला किया गया है।

नव प्रोन्नत बिजेन्द्र कुमार शाही पटना बीएमपी क्0, अखौरी भूपेन्द्र सहाय पटना के आर्थिक अपराध शाखा, प्रमोद कुमार झा नवगछिया पुलिस मुख्यालय, नागेन्द्र सिंह औरंगाबाद पुलिस मुख्यालय, जगदानंद ठाकुर शिवहर पुलिस मुख्यालय, कुंदन कुमार सिंह नालंदा पुलिस मुख्यालय, और रजनीकांत मिश्र वैशाली पुलिस मुख्यालय के डीएसपी बनाए गए हैं। जबकि बीएमपी- क्0, पटना की डीएसपी वंदना को बीएमपी- 8 बेगूसराय का डीएसपी बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे डीएसपी अशोक कुमार प्रसाद पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के अपर पुलिस अधीक्षक, सियाराम प्रसाद गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, अशरफ अंसारी डुमरांव के सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के डीएसपी बनाए गए हैं।